IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाक्राइम ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश

MP BREAKING NEWS सुसनेर में दो सड़क हादसे: पुलिसकर्मी गंभीर घायल, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन फरार


सड़कें बनीं रक्तरंजित – टोल प्लाज़ा के पास पुलिसकर्मी घायल, बड़िया जोड़ पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

जनमत जागरण @ सुसनेर
सड़क हादसों की बेकाबू रफ्तार ने एक बार फिर ज़िंदगी को झकझोर कर रख दिया। बुधवार को सुसनेर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई।

पहली घटना सुबह करीब 10:30 बजे पगारिया टोल प्लाज़ा के पास हुई, जहां सोयत थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धाकड़ अपनी निजी बाइक से सुसनेर की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज़ गति में आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे मौके पर ही बेहोश हो गए। 1033 एंबुलेंस द्वारा तत्काल सुसनेर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाज़ुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।

वहीं, महज़ एक घंटे बाद 11:30 बजे एक और हादसा हुआ, इस बार इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे 552जी पर बड़िया जोड़ के पास। लटूरी गुर्जर निवासी 70 वर्षीय देवीलाल पिता रामलाल को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। 108 एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीओपी देवनारायण यादव स्वयं अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या यह सिर्फ हादसे हैं या सिस्टम के लिए चेतावनी?

लगातार हो रही दुर्घटनाएं यह सवाल उठाती हैं कि क्या हमारी सड़कें सुरक्षित हैं? क्या गति और लापरवाही ने मानवीय संवेदना को कुचल दिया है? एक ओर कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी घायल है, तो दूसरी ओर एक बुजुर्ग की जीवनलीला समाप्त हो गई – क्या अब भी हम सतर्क नहीं होंगे?


Related Articles