अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“राम के आदर्शों से घर-परिवार में प्रेम और त्याग की भावना आती है: कमलेश भाई शास्त्री”

सालरिया में शनिदेव व नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान राम कथा में दिया परिवार व सामाजिक जीवन सुधारने का संदेश, मुस्लिम समाज से भी सुधार का आह्वान।

जनमत जागरण @ सुसनेर/26 अप्रैल।
जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया में नव निर्मित शनिदेव एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर क्रांतिकारी कथा प्रवक्ता कमलेश भाई शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि —
“राम का जीवन, राम का चरित्र और राम कथा सुनने से परिवारों में प्रेम और समर्पण की भावना विकसित होती है। दो भाइयों के बीच वैर छीनने की प्रवृत्ति से जन्म लेता है, जबकि त्याग की भावना से वैर समाप्त होता है। आज के कलियुग में जहां पुत्र पिता की बात नहीं मानता, पत्नी पति की नहीं सुनती, बहू सास की नहीं मानती, वहां सबसे उत्तम साधन राम कथा का श्रवण और रामचरितमानस का अध्ययन है।”

उन्होंने कहा कि —
“राम के जीवन में त्याग, सेवा और वचन पालन का जो आदर्श है, वह आज के परिवारों में शांति और प्रेम स्थापित कर सकता है। राम ने पिता के वचनों का पालन कर 14 वर्षों का वनवास स्वीकारा और भाई-भाई के बीच अटूट प्रेम का आदर्श स्थापित किया।”

मानव के दुःख पर विचार व्यक्त करते हुए शास्त्री जी ने कहा —
“जिस मानव के पास दुःख है, उस मानव के पास स्वयं भगवान वास करते हैं। सुख में भगवान दूर रहते हैं। संसार के इतिहास में मीरा, प्रहलाद, कुन्ती जैसे महान उदाहरण मिलते हैं, जिन्होंने दुःख के माध्यम से ईश्वर को प्राप्त किया।”

समसामयिक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने दो दिन पूर्व राजस्थान के डग में एक सनातनी युवक की हत्या पर शोक व्यक्त किया। शास्त्री जी ने मुस्लिम समाज से आह्वान किया —
“आप जिस देश का अन्न खाते हैं, उसके प्रति गद्दारी न करें। अपने समाज में दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों का बहिष्कार करें। यदि यह प्रवृत्ति नहीं रुकी तो सनातनी समाज को भी आत्मरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने होंगे।”

महोत्सव के अन्य आयोजनों में, प्रातः 8 से 11 बजे तक एवं सायंकाल 4 से 6 बजे तक दो पारियों में 21 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन हुआ।
यज्ञाचार्य पंडित केदारदत्त व्यास (हिम्मतगढ़, राजस्थान) और उपाचार्य पंडित मांगीलाल व्यास (सरखेड़ी, राजस्थान) के सान्निध्य में धान शैय्या, रुद्राभिषेक एवं हवन विधि संपन्न की गई।


गो अभयारण्य में मासिक सत्संग एवं संचालन मंडल की बैठक वैशाख अमावस्या 27अप्रैल रविवार को

जनमत जागरण @ सुसनेर । जनपद सुसनेर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य जो विगत 01 जनवरी 2023 से विश्व के लोक प्रसिद्द गो सेवा संस्थान *श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक गो ऋषि परम श्रद्धेय पूज्य स्वामी दत्त शरणानंद जी महाराज के पावन सानिध्य एवं 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानन्द जी सरस्वती के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है और जब से गो अभयारण्य श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के माध्यम से संचालित हो रहा है तब से इस गो अभयारण्य के आस पास के क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु हर माह की अमावस्या अथवा पूर्णिमा को मासिक सत्संग एवं अभ्यारण्य व्यवस्थित रूप से संचालित हो इसके लिए संचालन मंडल की मासिक बैठक का आयोजन होता आया है ,लेकिन विगत भारतीय नूतन वर्ष विक्रम संवत् 2081 से मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मनाएं गए गोवंश रक्षा वर्ष के तहत गो अभयारण्य में *एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव* के अंतर्गत एक वर्षीय गो कृपा कथा पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से हुई है,जिसका विक्रम संवत् 2082, 12 अप्रेल 2025 को विश्राम हो गया है, इसलिए पूर्व की भांति हर माह होने वाला मासिक सत्संग एवं संचालन मंडल की मासिक बैठक हर माह की अमावस्या को नियत की गई है,उसी के तहत वैशाख अमावस्या,रविवार 27 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक मासिक सत्संग एवं संचालन मंडल की बैठक आयोजित होने वाली है जिसमें गो अभयारण्य के संचालन एवं गोपाल परिवार संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार मंथन होगा ।
गोपाल परिवार संघ के आगामी कार्यक्रम कार्यक्रमों पर चर्चा होगी ।
1.आगामी 09 मई से 15 मई तक
उत्तरकाशी(उत्तरकाशी) में सात दिवसीय वेदांत शिविर, जिसमें 51 साधक पूरे देश से भाग लेंगे ।
2.2 -3 जुलाई को पूज्य दाता भगवान का पुष्कर में भंडारा
3.09,10 एवं 11 जुलाई 2025 को तीन दिवसीय गो सेवा मंथन एवं 10 जुलाई को दोपहर 02 बजे से सायंकाल 06 बजेवटक धेनु व्यास पूर्णिमा व 09 एवं 10 जुलाई को रात्रि 07 से 19 बजे तक भजन संध्या व 11 जुलाई को ग्वाल ढकती सेना एवं धेनु शक्ति संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन ओंकारेश्वर(मध्यप्रदेश) में आयोजित होगा ।

Related Articles

error: Content is protected !!