आस्थाआगर मालवामध्यप्रदेश

सुसनेर में पहली बार श्री हनुमंत कथा | 5 से 9 जून तक पं. रितिक जी का वाचन, लगेगा दिव्य दरबार, मिलेगा आध्यात्मिक समाधान

🚩 “सुनहु संत सुखधाम रघुनाथा, कथा पावन कर मंगलमाथा”
– जहां श्री हनुमंत कथा होती है, वहां केवल शब्द नहीं गूंजते, वहां स्वयं विश्वास और भक्ति का जागरण होता है।

नगर में पहली बार होंगी श्री हनुमंत कथा, लगेगा दिव्य दरबार
5 से 9 जून तक श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में होगा आयोजन

जनमत जागरण @ सुसनेर। आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत सुसनेर नगर में पहली बार श्री हनुमंत कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर परिसर में 5 जून से 9 जून तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुजन पं. रितिक जी महाराज (सकलद्वारी बालाजी धाम, ओरछा) के श्रीमुख से कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

इस आयोजन की शुरुआत 5 जून को कलश यात्रा से होगी, जो प्रातः 11 बजे श्रीराम मंदिर धर्मशाला से आरंभ होकर नगर में धर्म की ध्वजा लहराएगी।

🔱 दिव्य दरबार में मिलेगा समाधान


श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं व जीवन की उलझनों को ध्यान में रखते हुए 6 से 8 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक दिव्य दरबार भी आयोजित होगा। जहां श्री महाराज जी आध्यात्मिक परामर्श व समाधान प्रदान करेंगे।

🙏🏻 घर-घर जाकर हो रहा आमंत्रण


इस अलौकिक आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हनुमान भक्तों द्वारा घर-घर संपर्क कर आमंत्रण दिया जा रहा है। पोस्टर, पत्रक, सोशल मीडिया और उद्घोषणा के माध्यम से नगर में श्रद्धा की ऊर्जा प्रवाहित की जा रही है। आयोजन समिति पूर्ण समर्पण के साथ भक्ति, व्यवस्था और प्रचार में जुटी हुई है।

यह केवल कथा नहीं, यह एक संकल्प है – रामभक्तों के जीवन में शक्ति, समाधान और साधना का संचार करने का।

Related Articles

error: Content is protected !!