'सार्थक' दृष्टिकोणआगर मालवाआस्थाएक्सक्लूसिव रिपोर्टमध्यप्रदेश

श्रद्धा की राह में असुरक्षा का साया: सिंचाई कॉलोनी बनी असामाजिक तत्वों का अड्डा

🌿 सावन में मनकामनेश्वर मंदिर आने वाले भक्तों की राह मुश्किल, मंदिर समिति ने की तार फेंसिंग की मांग

📝 एक्सक्लूसिव सार्थक रिपोर्ट

जनमत जागरण@ सुसनेर से दीपक जैन।
“जहां भक्ति का स्वर गूंजता है, वहां भय का सन्नाटा नहीं होना चाहिए। लेकिन सुसनेर की सिंचाई कॉलोनी की टूटी बाउंड्री और असामाजिक तत्वों की चहल-पहल ने श्री मनकामनेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को चिंताओं से भर दिया है।”

नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी लंबे समय से असामाजिक गतिविधियों का गढ़ बनती जा रही है। जर्जर हो चुकी बाउंड्री और टूटी तारफेंसिंग के कारण अब यह कॉलोनी एक खुला रास्ता बन गई है, जिससे मैना रोड से डाक बंगला रोड तक लोग बेरोकटोक आ-जा रहे हैं। रात के अंधेरे में यही रास्ता असामाजिक तत्वों के लिए चोरी और अन्य घटनाओं को अंजाम देने का सुरक्षित ठिकाना बन गया है।

🙏 सावन मास में बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की परेशानी
गौरतलब है कि सिंचाई कॉलोनी में ही स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर सावन मास में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहता है। लेकिन पिछले दिनों में इस मंदिर में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यदि हालात नहीं बदले तो बुधवार से शुरू हो रहे सावन के दौरान श्रद्धालुओं, विशेषकर माता-बहनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

📌 मंदिर समिति ने सौंपा ज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को श्री मनकामनेश्वर सेवा मंडल समिति ने एसडीएम सर्वेश यादव को ज्ञापन सौंपकर सिंचाई विभाग की कॉलोनी में तत्काल तारफेंसिंग कराने की मांग की। एसडीएम ने समस्या को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान का आश्वासन दिया।

🏚️ सिंचाई विभाग की बदहाली भी उजागर
कभी क्षेत्र के दर्जनों बांधों का संचालन करने वाला सिंचाई विभाग का कार्यालय अब पुराने, जर्जर और डिस्मेंटल हो चुके भवन में सिमट गया है। अधिकांश अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अब आगर के अधिकारी को एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे भी केवल कभी-कभार ही इस कार्यालय में नजर आते हैं। कॉलोनी में अब गिनती के कर्मचारी बचे हैं।
कुंडालिया बांध परियोजना के लिए बने नए आवास भी वीरान पड़े हैं, जिनमें अभी तक कोई अधिकारी निवास नहीं कर रहा।

🌸 श्रद्धालुओं की मांग – आस्था की राह हो सुरक्षित
सावन मास में श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में मंदिर समिति और स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि आस्था के इस केंद्र को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Related Articles

error: Content is protected !!