IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाक्राइम ब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश

MP BREAKING NEWS : “आगर पुलिस की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई: टैंकर के 7 चेंबर से बरामद एक करोड़ की शराब”

फिल्मी अंदाज में तस्करी का भंडाफोड़ – आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर में दबोची एक करोड़ की शराब

साधारण सा दिखने वाला एक टैंकर, लेकिन अंदर था करोड़ों का खेल। आगर पुलिस ने ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर तैयार 7 गुप्त चेंबर वाले टैंकर से महंगे ब्रांड की शराब की खेप बरामद कर तस्करों की चालाकी पर पानी फेर दिया।

आगर। देर रात आगर पुलिस ने एक ऐसी अवैध शराब खेप पकड़ ली, जिसने फिल्मी सीन की याद दिला दी। मामला ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर तैयार एक टैंकर का है, जिसमें करोड़ों की शराब के कार्टन छिपाकर ले जाए जा रहे थे।

कोतवाली पुलिस ने सुसनेर रोड पर रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में आ रहे टैंकर को रोका। कागजात और जवाब में गड़बड़ी देखकर वाहन को थाने लाया गया। जब टैंकर की बॉडी को कटर से काटा गया, तो भीतर का राज खुलते ही पुलिस भी दंग रह गई।

सात चेंबर का गुप्त जाल


तस्करों ने टैंकर के अंदर सात अलग-अलग खांचे (चेंबर) बना रखे थे। शक से बचने के लिए सबसे पिछला चेंबर बिल्कुल खाली छोड़ा गया था, जबकि बाकी छह चेंबर में महंगे ब्रांड की शराब की पेटियांぎ भरी हुई थीं। ऊपर से टैंकर पर ‘ओनली फॉर एडिबल ऑयल’ लिखकर इसे वैध मालवाहक का रूप दिया गया था।

चंडीगढ़ से गुजरात का सफर


जांच में पता चला कि यह खेप चंडीगढ़ से रवाना होकर राजस्थान और मध्यप्रदेश से गुजरते हुए गुजरात पहुंचनी थी। वहां ड्राइवर को वॉट्सऐप कॉल के जरिए डिलीवरी निर्देश मिलने वाले थे।

चालक हिरासत में, जांच जारी


पुलिस ने टैंकर चालक को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी पेटियां जब्त कर मामले में सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

error: Content is protected !!