क्या घर की बेटियां ही समाज को आगे ले जाने की असली शक्ति हैं? – ज्योति प्रिया दीदी का संदेश

लव-जिहाद से सावधान रहो, दुर्गा वाहिनी का संदेश गूंजा नगरभर में
जनमत जागरण@सुसनेर।
आज जब समाज विभिन्न चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है—जहां एक ओर परिवार और संस्कृति पर प्रहार हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लव-जिहाद जैसी कुत्सित प्रवृत्तियां युवतियों के जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं—ऐसे समय में “घर की बेटियां ही समाज को संभालने और आगे ले जाने की असली शक्ति हैं।”
यह प्रेरक संदेश विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका ज्योति प्रिया दीदी ने रविवार को नगर में आयोजित पथ संचलन में मुख्य वक्ता के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी की स्थापना ही इस उद्देश्य से हुई है कि बहनें स्वयं जागृत होकर अपने और समाज के भविष्य की रक्षा कर सकें।

पथ संचलन का आयोजन
संचलन का शुभारंभ मालपुरा स्थित माली समाज धर्मशाला से हुआ। मां दुर्गा और श्रीराम दरबार की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसके बाद घोष की गूंज और राष्ट्रभक्ति के स्वरूप में बहनों ने हाथों में तलवार और दंड लेकर एकजुट होकर नगरभर में संचलन निकाला।
संचलन इतवारिया बाजार, बड़ा जैन मंदिर, सराफा बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, हाथी दरवाजा, पाच पुलिया, महाराणा प्रताप चौराहा, बैंक ऑफ इंडिया, डांग बंगला और मंडी गेट होते हुए राघवबाग गार्डन में सम्पन्न हुआ।

शक्ति और संस्कृति का प्रतीक
ज्योति प्रिया दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि “कलयुग के राक्षसी प्रवृत्तियों का अंत करने के लिए आज हर बेटी को दुर्गा स्वरूप धारण करना होगा। हमें अपनी संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित रहना होगा।”
उनका यह संदेश नगरवासियों के बीच गहरी छाप छोड़ गया।

मंचासीन अतिथि व पदाधिकारी
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह देहरिया, प्रखंड सह संयोजिका रोशनी दीदी, माली प्रखंड सह संयोजिका पूजा दीदी कानुडिया सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रान्त विद्यार्थी प्रमुख निहारिका ठाकुर, विभाग सह संयोजिका जाग्रति कुंभकार, जिला मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष भरत भावसार, जिला संयोजक अनिल कांवल, प्रखंड मंत्री शुभम विश्वकर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष दुर्गा दीदी गुवाटीया, शिवम् शर्मा, पवन सोनी, तथा प्रखंड संयोजक अनुराग कानुडिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।




