आगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइटहेल्थ

मोदी जी ने प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक बनकर किया कार्य – ओम मालवीय : सुसनेर में 248 महिलाओं की जांच, 25 यूनिट रक्तदान

500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य… आखिर इसके पीछे क्या है? सुनिए जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान

सुसनेर में महिला स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने किया शुभारंभ

जनमत जागरण @सुसनेर। “प्रधानमंत्री बनने के पहले दिन से ही मोदी जी ने स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक मानकर कार्य किया है। आज उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों से मनाना ही उनके जीवन का सच्चा संदेश है, क्योंकि उनका ध्येय सेवा परमो धर्म है।” यह उद्बोधन सोमवार को सिविल अस्पताल सुसनेर में आयोजित निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने दिया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जयंती से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा गांधी जयंती और शास्त्री जयंती तक चलेगा। इस अवधि में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि 500 से अधिक यूनिट रक्तदान कर प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी। मालवीय ने कहा कि मोदी जी की योजनाओं से देश के नागरिक सशक्त और राष्ट्र विकसित हो रहा है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को ‘गंदगी भारत छोड़ो आंदोलन’ की संज्ञा देते हुए सभी को इसमें योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन ने दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार एवं राणा विक्रम सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और बीएमओ के कार्य की सराहना की। संचालन मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया और आभार सेवा पखवाड़ा संयोजक कालू सिंह नाहरखेड़ा ने व्यक्त किया। शुभारंभ माँ सरस्वती व भाजपा पितृपुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

248 महिलाओं एवं 41 किशोरियों की जाँच कर दी दवाइयां-

शिविर में आई 248 महिलाओं एवं 41 किशोरियों का निःशुल्क पंजीयन कर एमडी मेडिसिन डॉ डीएस परमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ बीएमओ डॉ ब्रजभूषण पाटीदार, ईएनटी डॉ आर एल मालवीय, डॉ. ए के बागी, एमडीएम मेडिसिन डॉ यश रूपरिया, डॉ शश्नांक वर्मा, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ परितोष ठाकुर, गोविंद लोहारिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा पाटीदार, डॉ शिवानी सोनी डॉ नीलम जैन सहित अन्य डॉक्टरो द्वारा उनका परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया एवं आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। साथ ही शासन की स्वास्थ सम्बंधी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कॉर्ड बनाकर लाभ दिया गया।

ब्लड, डायबिटीज, एनीमिया, टीबी व सिकल सेल की हुई जाँच

महिलाओं एवं किशोरियों की खून की जाँच, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, रक्त अल्पता एनीमिया, टीबी, सिकल सेल, वजन एवं ऊँचाई सहित विभिन्न प्रकार की जाँच कर उपचार किया। टीकाकरण कार्ड, आयुष्मान वय वन्दना कॉर्ड, सिकल सेल कार्ड, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आभा आईडी बनाकर दी गई। इस अवसर पर बीईई भरत भावसार, बीपीएम दौलत मुजाल्दे, बीसीएम मुकेश सूर्यवंशी, नर्सिंग ऑफिसर रितेश राठौर, पूजा गोहिते, संजना गोस्वामी, मीनल गौतम, साधना मेश्राम, राजकुमारी वरकड़े, नेत्र परीक्षक सुरेश डाबर, एएनएम अंगुरी राजपाली, रीना योगी, पुष्पा राठौर, रमा यादव, संतोष चौहान, कृष्णा मालवीय, लीना पुष्पद, उषा वैष्णव, लेब टेक्नीशियन महेंद्र सूत्रकार, अक्षय रावल, दीपक बैरागी, नेहा चौहान, फार्मासिस्ट आवेश खान, आयुष्मान मित्र दीपक जैन, उमंग क्लिनिक से डिम्पल योगी, ऑपरेटर संजय चौहान सहित स्वास्थ कर्मी एवं आशा सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

25 यूनिट रक्त हुआ दान –

शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, बीएमओ डॉ बी बी पाटीदार सहित भाजपा नेताओं, आमजन, स्वास्थकर्मियों, पुलिसकर्मी व सफ़ाई कर्मियों ने मिलकर 25 यूनिट रक्त दान किया। इसमे तीन महिलाएं भी शामिल है।

रंगोली से दिया जनजागरूकता का संदेश –

आयोजन स्थल पर स्वास्थकर्मियों द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, रक्तदान महादान व स्वच्छता पखवाड़े की आकर्षक रंगोली बनाकर रक्तदाताओं का धन्यवाद कर जनजागरूकता का संदेश दिया।

बीएमओ ने की स्वच्छता की अपील-

बीएमओ डॉ पाटीदार ने सिविल हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों से परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करने, कचरा इधर-उधर ना फेंककर कूड़ेदान का उपयोग करने, बीड़ी सिगरेट तंबाकू गुटका का सेवन नहीं करने सहित यह अस्पताल को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देने की अपील की है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद –

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा, पूर्व विधायक द्वय मुरलीधर पाटीदार व राणा विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष द्वय डॉ गजेन्द्रसिंह चंद्रावत व सजन सिंह कलारिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह काँवल, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, नप उपाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करण सिंह, अजा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बीएस वर्मा, युवामोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सोनी, आई टी सेल जिला संयोजक रवि टेलर, पूर्व नप उपाध्यक्ष अभय जैन, सेवा पखवाड़ा सह संयोजक दिनेश कानुडिया, पार्षद गण, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, हितग्राही मौजुद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!