आगर मालवाइनोवेशन एण्ड यूमध्यप्रदेशस्पेशल रिपोर्टहम जनता के अहम मुद्देहेल्थ

आगर मालवा में एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, कलेक्टर व रहे मुख्य अतिथि

नशामुक्त समाज की दिशा में प्रशासन की संगठित पहल—आगर मालवा में एनडीपीएस प्रशिक्षण का शुभारंभ

जनमत जागरण @ आगर- मालवा: नशा केवल अपराध नहीं, बल्कि समाज, परिवार और भविष्य की पीढ़ियों को भीतर से खोखला करने वाला एक गंभीर संकट है। इस सामाजिक चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कानून की सख्ती के साथ-साथ प्रशासनिक जागरूकता, तकनीकी दक्षता और विभागीय समन्वय आवश्यक है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए जिला आगर मालवा प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण और दिशा देने वाला कदम उठाया गया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, इंदौर जोनल यूनिट के सहयोग से दिनांक 16 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत भवन, आगर मालवा के मीटिंग हॉल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 एवं 17 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पुलिस विभाग सहित एनसीओआरडी (NCORD) से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया तथा प्रशिक्षक उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रजापति (Junior Intelligence Officer, NCB Indore) का स्वागत सूबेदार जगदीश यादव द्वारा किया गया।

प्रारंभिक उद्बोधन में श्री विजय चौरसिया, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला आगर मालवा ने नशे के सामाजिक, पारिवारिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी विभागों से मादक पदार्थों के विरुद्ध समन्वित एवं सतत कार्रवाई का आह्वान किया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने एनडीपीएस अधिनियम की गंभीरता, प्रक्रियात्मक शुद्धता और विवेचना में सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत कठोर एवं न्यायालय में सिद्ध होने योग्य कार्रवाई पर बल दिया।

वहीं जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने नशे को सामाजिक अभिशाप बताते हुए पुलिस, प्रशासन, आबकारी, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय विभाग एवं समाज के संयुक्त प्रयासों को नशा उन्मूलन की कुंजी बताया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने, जागरूकता कार्यक्रमों और नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के साथ समन्वय को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।

प्रशिक्षण सत्र में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रजापति एवं उपनिरीक्षक हर्षित सोनी (Junior Intelligence Officer, NCB Indore) द्वारा एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं, सैंपलिंग, सीलिंग, जब्ती, डिस्पोजल, ड्रग डिस्पोजल कमेटी की भूमिका एवं ड्रग डिटेक्शन किट के लाइव प्रदर्शन के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक उपनिरीक्षक संतोष खजुरिया द्वारा किया गया एवं अंत में निरीक्षक रूप सिंह बेस द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विजय चौरसिया (उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास), जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा, ड्रग इंस्पेक्टर रोशनी धुर्वे, सामाजिक न्याय विभाग से निलेश झरिया, नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक खोजेमा, समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, विवेचक अधिकारी (ASI एवं उससे वरिष्ठ अधिकारी) सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!