MP breaking news: शनि मंदिर अमरकोट मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, पत्रकार सहित सोयतकलां के तीन लोग घायल — पढ़िए पूरी घटना

ब्रेकिंग न्यूज़ | सोयतकलां–सुसनेरनेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार–स्प्रिट कंटेनर की टक्कर से तीन लोग गंभीर घायल
जनमत जागरण @ सोयतकलां/सुसनेर।
शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर शनि मंदिर अमरकोट मार्ग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और स्प्रिट से भरे कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में सोयतकलां निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल अमरकोट में आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम से लौट रहे थे।
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राकेश गुप्ता पिता मोहनलाल (50), गिरिराज गुप्ता पिता श्रीनाथ जी (60) एवं मनीष जैन (45) पत्रकार, पिता रमेश जैन के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सुसनेर सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां सीबीएमओ डॉ. राजीव कुमार बरसेना एवं चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर गिरिराज गुप्ता एवं पत्रकार मनीष जैन को उज्जैन रेफर किया गया। मौके पर सोयतकला थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा और सुसनेर थाना केसर सिंह राजपूत घटनास्थल पहुंचे, तुरंत फायर ब्रिगेड मंगाकर घटनास्थल पर जो टैंकर पलटा था उसके ऊपर पानी का छिड़काव किया । जिससे कोई गंभीर दर्घटना ना हो ।पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह भी समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

👉मानवता अभी ज़िंदा है
इस पूरे हादसे में देहरिया निवासी राहगीर भेरू पाटीदार ने जो मानवीय संवेदना दिखाई, वह उल्लेखनीय है। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्होंने बिना समय गंवाए अपने वाहन से तीनों घायलों को सुसनेर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। ऐसे समय में यह कार्य न केवल साहसिक था, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण भी है।

👉 सार्थक चिंतन:
जब सड़क पर हादसे बढ़ रहे हैं, तब भेरू पाटीदार जैसे लोग यह विश्वास दिलाते हैं कि इंसानियत अभी ज़िंदा है। काश, हर राहगीर ऐसे क्षणों में जिम्मेदारी समझे — तो कई ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं।



