“पत्रकार समाज का दर्पण है, उसकी कलम पर लोकतंत्र की जिम्मेदारी”सोयतकलां में श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

▪️ “पत्रकार समाज का दर्पण है, उसकी कलम पर लोकतंत्र की जिम्मेदारी”
▪️ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सोयतकलां ब्लॉक इकाई ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों का किया स्वागत
जनमत जागरण @ सोयतकलां।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सोयतकलां ब्लॉक इकाई द्वारा सोमवार को पंचमुखी हनुमान जी मंदिर परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय झांजी एवं महासचिव राजेश राव का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही संघ के भूतपूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंचमुखी हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। समारोह का संचालन जितेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक राजेश कुमरावत तथा जितेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता के समक्ष आने वाली वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल समाचार लिखने वाला नहीं, बल्कि समाज का सजग प्रहरी और लोकतंत्र की सशक्त आवाज़ होता है।
उन्होंने निष्पक्षता, जिम्मेदारी, तथ्यपरकता और समाजहित को पत्रकारिता की मूल आत्मा बताते हुए युवा पत्रकारों से आह्वान किया कि वे दबाव, प्रलोभन और अफवाहों से दूर रहकर सदैव सत्य के पक्ष में खड़े रहें।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार साथी बजरंगलाल दांगी, मनोज जायसवाल, युवराज सिंह चौहान, राजेश बैरागी, मिथलेश भावसार, दिलीप पायलट, ईश्वर गुर्जर, सत्येंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सतीश भावसार, लखन कुशवाहा, भेरूलाल कुशवाहा, जीतु पांचाल, दुर्गेश राठौर सहित नगर के सभी गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पत्रकार साथियों ने सामूहिक भोजन कर आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता एवं पारस्परिक संवाद को और सुदृढ़ किया।
अंत में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष शुभम कुमरावत के मार्गदर्शन में सोयतकलां ब्लॉक इकाई द्वारा सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरा आयोजन सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



