धूलेंडी पर भाजपा की नई मंडल कार्यकारिणी घोषित: दीपक जैन बने सुसनेर के मीडिया प्रभारी

📍 जनमत जागरण @ सुसनेर।
रंगों का पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है। धूलेंडी के उल्लासपूर्ण अवसर पर सुसनेर में राजनीतिक संगठनात्मक गतिविधियों को भी नई दिशा मिली। इसी क्रम में भाजपा मंडल सुसनेर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी सांसद लता वानखेड़े, प्रदेश मंत्री एवं आगर जिला प्रभारी जयदीप पटेल, सांसद रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन ने 25 सदस्यीय मंडल कार्यकारिणी घोषित की।
घोषित सूची में नगर के युवा पत्रकार दीपक जैन को भाजपा सुसनेर का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। धूलेंडी जैसे नवउत्साह के पर्व पर मिली इस जिम्मेदारी को संगठन में नई ऊर्जा और संवाद सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दीपक जैन की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

📋 25 सदस्यीय कार्यकारिणी
नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कार्यालय मंत्री, 2 सह कार्यालय मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी, 1 सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी तथा 1 आईटी सेल प्रभारी सहित कुल 25 सदस्यों को दायित्व सौंपा गया है।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं — उपाध्यक्ष पद पर कल्याण सिंह, अभय जैन, पीरू सिंह सारखा, जसवंत सिंह पालड़ा, मानसिंह गुराड़ी एवं कमल भावसार को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री के रूप में लखन सेन एवं बनास कुंवर कालूसिंह चौहान नियुक्त किए गए हैं। मंत्री पद पर गोपाल सिंह, जितेंद्र सिंह राजपूत, हेमराज जाट, कमलसिंह सेमली, सिद्धू सिंह पटपड़ा एवं दुर्गाबाई विक्रम चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कानुडिया तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में ईश्वर सिंह पटेल एवं गोपाल पाटीदार को नियुक्त किया गया है। कार्यालय मंत्री के रूप में अनिल जैन तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में नारायण सिंह कलारिया एवं मनोज सुमन को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी दीपक जैन एवं सह मीडिया प्रभारी स्नेहा युगल किशोर परमार बनाए गए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी यशवंत बैरागी, सह सोशल मीडिया प्रभारी सिया भावसार तथा आईटी सेल प्रभारी के रूप में कार्तिक शर्मा को नियुक्त किया गया है।
संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि रंगोत्सव के इस शुभ अवसर पर घोषित यह नई टीम मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति और सुदृढ़ दिशा प्रदान करेगी।



