आगर मालवाब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश

सुसनेर नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व: प्रदीप सोनी ने संभाला अध्यक्ष पद, बोले— मैं अध्यक्ष नहीं, नगर सेवक हूं

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने किया पदभार ग्रहण

खेड़ापति हनुमान मठ से पूजन कर कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस लेकर पहुंचे कार्यालय



सुसनेर नगर परिषद को नया नेतृत्व मिला है, जहां नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बद्रीलाल सोनी ने पदभार ग्रहण करते ही सेवा और समर्पण का संदेश दिया। “मैं अध्यक्ष नहीं, नगर सेवक हूं” कहकर उन्होंने अपने कार्यकाल की दिशा स्पष्ट कर दी।


जनमत जागरण @सुसनेर। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद रिक्त होने के बाद मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नियुक्त नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद पर गुरुवार को प्रदीप बद्रीलाल सोनी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के पूर्व प्रदीप सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर के श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में हनुमानजी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वे जुलूस के रूप में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे।

जहां नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा, पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा व मयंक राजपूत, जिला उपाध्यक्ष डॉ गजेंद्र सिंह चंद्रावत, मीसाबंदी गोवर्धन शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन की मौजूदगी में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में नगर के चहुंमुखी विकास की अपेक्षाओं के साथ नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि “मुझे आपने बनाया है, मैं नगर अध्यक्ष नहीं, नगर सेवक हूं। मैं सबके सहयोग से काम करूंगा और आपके विश्वास पर खरा उतरने की पूर्ण कोशिश करूंगा।” उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त किया।

साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने नगर को स्वच्छ रखने की अपील भी की।

जुलूस के दौरान नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा सरोपा बांधकर एवं पुष्पमालाओं से नव अध्यक्ष प्रदीप सोनी व भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने किया तथा आभार नप सीएमओ ओपी नागर ने माना।

इस अवसर पर नलखेड़ा मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, भाजपा नेता मुकेश लोढ़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, अजा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बीएस वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज़ खान, सैनिक प्रकोष्ठ के सीताराम परमार, भूपेंद्र शास्त्री, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पूर्व नप उपाध्यक्ष अभय जैन, मंडल महामंत्री लखन सेन, कालूसिंह नाहरखेड़ा, अनिल जैन, मंडल उपाध्यक्ष कल्याण सिंह कड़िया, कमल भावसार, जसवंत सिंह पालड़ा, मीडिया प्रभारी दीपक जैन, सह प्रभारी युगल किशोर परमार, गोपाल पाटीदार, दिनेश कानुडिया, मोहन कानुडिया, शैलेंद्र सिंघई, सिद्धू सिंह पटपड़ा, पीरू सिंह सारखा, प्रदीप बजाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जिला अध्यक्ष ने किया आश्वस्त, बोले— संगठन और सरकार आपके साथ

जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप सोनी को “नगर सेवक” कहकर संबोधित करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपको किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, भाजपा की सरकार और संगठन पूरी तरह आपके साथ खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन को अपना समय देता है, संगठन भी उसके योगदान का सम्मान करता है और समय आने पर उसका विचार अवश्य करता है। आपके परिवार ने संगठन और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, यह उसी का परिणाम है।

जिला अध्यक्ष ने अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि आपका कार्यकाल सबसे अलग और उदाहरण प्रस्तुत करने वाला होना चाहिए। आपकी कार्यशैली से स्पष्ट है कि आप एक ईमानदार और समर्पित व्यक्तित्व हैं, और निश्चित रूप से आप सुसनेर के विकास को नई दिशा देंगे।


Related Articles

error: Content is protected !!