IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाइनोवेशन एण्ड यूब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेशशिक्षास्पाट लाइट

आगर जिले का गौरव : सोयतकलां नगर की छत्राओं का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन : 10वीं–12वीं में पांच छात्राएं प्रदेश प्रावीण्य सूची में शामिल

विद्यालय परिवार ने यह सफलता रमन की पावन स्मृति को समर्पित की

✍️ जब एक विद्यालय केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि प्रतिभा गढ़ने की परंपरा बन जाता है, तब उसकी हर सफलता इतिहास का हिस्सा बनती है। सोयतकलां का विवेकानंद विद्यालय इसी निरंतर उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर उभरा है।

🔷 जनमत जागरण@ सोयतकलां ( निकुंज कुमरावत):


माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणामों में सोयतकलां स्थित विवेकानंद राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय की छात्राओं ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर संस्था, नगर एवं आगर-मालवा जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा 10वीं में विद्यालय की छात्रा कुमारी मीनाक्षी जाटव (पिता श्री दीपक कुमार जाटव), रोल नंबर 164725816 ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया।

वहीं कक्षा 12वीं में कुमारी इश्मीता तोमर (पिता श्री अभय सिंह तोमर), रोल नंबर 264725662 ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कुमारी सरिता कुशवाह (पिता श्री महेंद्र सिंह कुशवाह), रोल नंबर 264725637 ने गणित संकाय में 500 में से 486 अंक अर्जित कर सातवां स्थान प्राप्त किया।
कुमारी आस्था गुप्ता (पिता श्री रोशन लाल गुप्ता), रोल नंबर 264725661 ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 481 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया।

छात्रा कुमारी मीनाक्षी जाटव को कक्षा दसवीं में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने पर शुभकामना संदेश देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता

इस प्रकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं को मिलाकर विद्यालय के कुल चार विद्यार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है कि विवेकानंद विद्यालय के छात्र-छात्राएं पिछले लगभग एक दशक से लगातार प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराते आ रहे हैं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सतत मार्गदर्शन का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल सोयतकलां नगर बल्कि पूरे आगर-मालवा जिले के लिए गर्व का विषय है।

कुमारी सरिता कुशवाह कक्षा 12वीं गणित संकाय में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने पर शुभकामना संदेश देते सामाजिक कार्यकर्ता

🔷 शुभकामना :
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकगण, प्राचार्य, समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्राओं के परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, जिनके मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास ने इस सफलता को संभव बनाया।

🔻 “विद्यालय परिवार ने इस सफलता को रमन की स्मृति से जोड़ते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी”


यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और भावनात्मक क्षण है। हमारे विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं दोनों में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय, नगर और जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता हमारे शिक्षकगण के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।
हाल ही में घटी दुखद घटना ने हम सभी को भीतर तक व्यथित किया है। कक्षा 4 के हमारे छात्र रमन के असामयिक निधन से विद्यालय परिवार गहरे शोक में है। ऐसे समय में प्राप्त यह उपलब्धि हम सभी को मिश्रित भावनाओं से भर देती है। विद्यालय परिवार इस सफलता को दिवंगत छात्र रमन की पावन स्मृति को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।”

👉 *पूरी खबर पढ़ें

सोयतकलां की बेटियों का कमाल: प्रदेश टॉप-10 में दर्ज कराई ऐतिहासिक सफलता | छोटे कस्बे से उठी प्रतिभाओं ने रचा नया कीर्तिमान

Related Articles

error: Content is protected !!