भोपालमध्यप्रदेश
डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान जारी
जनमत जागरण न्यूज@भोपाल
मलेरिया विभाग एम्बेड टीम फैमिली हेल्थ इंडिया के द्वारा गुरूवार को वार्ड क्रमांक- 82 जोन-18 में मलेरीया टीम ने घर – घर जाकर लोगों को ग्रह भ्रमण चौपाल के माध्यम से डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपाय बताए साथ ही चूंकि मौसम बदल रहा है और यह समय मच्छर उत्पत्ति के लिए सही है। मच्छरों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अभी बारिश रुक- रूक कर हो रही है जिससे समस्या ज्यादा है। टीम द्वारा घरों का लार्वा सर्वे किया एवं लार्वा विनिष्टिकरण की कार्यवाही की।



