आगर मालवामध्यप्रदेश

खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पिपलोनकलां में 03 खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया

जनमत जागरण न्यूज@ आगर मालवा

खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गुरुवार को पिपलोनकलां में 03 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 9 खाद्य सामग्री की मैजिक बॉक्स से जांच की गई। इस दौरान मंगलेश किराना स्टोर्स से लाल मिर्च पाउडर, तेजा मिर्च श्रीनम तथा एक साल से बिना खाद्य पंजीयन के संचालित तथा घटिया गुणवत्ता के चावल के विक्रय पर चावल का नमूना जॉच हेतु लिया गया। टीम द्वारा 23 किलो चावल जप्त कर विक्रय न करने की शर्त पर संबंधित आदित्य जैन की अभिरक्षा में दिया। जिसका बाजार मूल्य 920 रुपये है।
निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को खाद्य एवम अखाद्य सामग्री पृथक-पृथक संग्रहित करनें, फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बनवाकर लगवाने, पक्के बिल पर सामग्री का क्रय-विक्रय करने, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की ही सामग्री का संग्रहण ,प्रदर्शन, विक्रय करने के निर्देष दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!