IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की फायनल रिहर्सल हुई

जनमत जागरण न्यूज@ आगर मालवा

स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त की फायनल रिहर्सल शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर हुई। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की सभी तैयारियों की अंतिम रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा जायजा लिया गया। फायनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम अशफाक अली द्वारा झंडावंदन किया तथा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रस्तुत की जाने वाली परेड की टुकडियों की सलामी ली। कार्यक्रम में राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान, संदेश का वाचन, हर्ष फायर, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर से परिचय आदि सभी गतिविधियों की रिहर्सल की गई।
    इस अवसर पर एएसपी नवल सिंह सिसौदिया, एसडीएम राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, एसडीओपी ज्योति उमठ, संयुक्त कलेक्टर अवधेष शर्मा, एमपी एग्रो प्रबंधक ओपी विजयवर्गीय  सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *