आगर मालवामध्यप्रदेश

डेंगू – लार्वा और मलेरिया सर्वे

1117 घरों का सर्वे – लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया,जिले में 560 लोगों की मलेरिया जांच की गई

जनमत जागरण न्यूज@भोपाल

शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल जिले में 560 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। जिनमें भोपाल शहर में 417 और बैरसिया में 47 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए।   शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए 34 टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा 1117 घरों का सर्वे कर किया गया और 107 घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर 09 हजार से अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल 135 बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!