इंदौरमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री विवेक सागर को किया सम्मानित

जनमत जागरण न्यूज@ इंदौर

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस मुख्यमंत्री निवास में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री विवेक सागर को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा श्री विवेक सागर पर मध्यप्रदेश को गर्व है। उन्होंने प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी को उनके प्रतिनिधित्व के साथ टोक्यो ओलंपिक में मिली विजय और भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी।
            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की और श्री विवेक सागर को मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर राजधानी की युवा चित्रकार सुश्री स्मृति श्रीवास्तव ने प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर की बनाई तस्वीर मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री विवेक सागर को भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!