देवास जिले में अब तक 544.33 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
जनमत जागरण न्यूज @ देवास
जारी मानसून सत्र में दिनांक 19 अगस्त 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 544.33 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 543, टोंकखुर्द में 416, सोनकच्छ में 639, हाटपीपल्या में 689, बागली में 448, उदयनगर में 480, कन्नौद में 515, सतवास में 362 तथा खातेगांव में 807 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में 10.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटों में 10.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमे देवास में 13, टोंकखुर्द में 37, सोनकच्छ में 14, हाटपीपल्या में 04, बागली में 03, उदयनगर में 00, कन्नौद में 05, सतवास में 02 मिमी तथा खातेगांव में 14 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले वर्ष अब तक 652.56 मिमी औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 652.56 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 367 मिमी, टोंकखुर्द में 448 मिमी, सोनकच्छ में 883 मिमी, हाटपीपल्या में 739 मिमी, बागली में 679 मिमी, उदयनगर में 850, कन्नौद में 555, सतवास में 420 तथा खातेगांव में 932 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।



