जिला स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम 26 अगस्त से 04 सितम्बर तक आयोजित होगा , ऑनलाईन पंजीयन 21 अगस्त तक
जिला स्तरीय खेल समिति की बैठक सम्पन्न
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेष शासन द्वारा संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेष के लिये खिलाड़ियो का टैलेंट सर्च कार्यक्रम 26 अगस्त से 04 सितम्बर 2021 के मध्य जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। टैलेंट सर्च कार्यक्रम के आयोजन हेतु गुरूवार को पुलिस अधीक्षक राकेष कुमार सगर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला षिक्षा अधिकारी केके अग्रवाल, संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आषा चौहान, रक्षित निरीक्षक, श्याम किषोर झरबडे, प्रभारी क्रीडा अधिकारी स्कूल षिक्षा विभाग एमएल बिसावत, वरिष्ठ खिलाडी शीतल जैन, प्रमोद कारपेंटर एवं विभिन्न खेल संगठनों सचिव एवं खेल प्रषिक्षक उपस्थित रहें।
बैठक में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत ने बताया कि टैलेंट सर्च कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी बालक एवं बालिका जिनकी उम्र 12 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम हो ऐसे खिलाड़ी बेडमिंटन, कराते, हॉकी, एथलेटिक्स, वाटर स्पोटर्स, कुष्ती, षूटिंग, घुडसवारी, ट्रायथलॉन, तीरंदाजी, योग एवं मलखंभ जैसे खेलों में ट्रायल देकर अकादमी में चयन पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते है। चयन प्रक्रिया सर्वप्रथम जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। जहाँ खिलाड़ियों की लंबाई, वजन, एवं 07 शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। इसके उपरांत जिले से चयनित होने पर संभाग एवं राज्य स्तर पर चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।
चयन प्रक्रिया खिलाड़ी सीधे अपना पंजीयन संचालनालय द्वारा प्रदाय लिंक https://dsywmp.gov.in/TalentSearch के माध्यम से एवं विभाग की वेबसाईड www.dsywmp.gov.in के माध्यम से 21 अगस्त तक कर सकते है। जिन खिलाड़ी का रजिस्टर्ड पंजीयन 21 अगस्त तक होगा वही खिलाड़ी टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगा।



