कलेक्टर ने तुलजा भवानी माता मंदिर गुफाबर्डा क्षेत्र में किया पौधा रोपण
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
आगर मालवा 21 अगस्त। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने शनिवार को अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत मां तुलजा भवानी माता मंदिर गुफाबर्डा पहाड़ी पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर ने इस दौरान पीपल के पौधे का रोपण कर जिले के नागरिकों से मां तुलजा भवानी माता मंदिर क्षेत्र को हरा भरा करने हेतु अधिक से अधिक पौधा रोपण करने का आव्हान किया ।
शनिवार को माता मंदिर पहाड़ी क्षेत्र में 100 से अधिक पौधे का रोपण किया गया। जिसमे नीम, बबूल,पीपल,पारस पीपल, बरगद, आम,अनार जामुन, सिंदूरी आदि फलदार और छायादार पौधों का रोपे गए। इस अवसर एसडीएम राजेंद्र सिंह रघुवंशी, उप वन मंडलाधिकारी अंकित जामोद, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एस कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमराज वट, मंदिर पुजारी, नायब तहसीलदार सहित पुलिस विभाग, वन विभाग एवं अन्य विभागो के अधिकारी, पत्रकारगण आदि द्वारा पौधा रोपण किया गया।
विदित हो कि वन विभाग द्वारा मां तुलजा भवानी माता मंदिर क्षेत्र को जैव विविधता उद्यान के रूप में विकसित किए जाने हेतु योजना बनाई जा रही है। जिसमें धार्मिक, औषधीय, फूलदार, फलदार एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाना है। क्षेत्र में तार फेंसिंग कर पौधों की सुरक्षा भी की जाएगी। कोई भी व्यक्ति अपने परिवार में खुशियों के पल जैसे जन्मदिन, शादी सालगिरह को यादगार बनाने हेतु मंदिर क्षेत्र में पौधारोपण अवश्य करें। जिससे कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले तथा पौधे पेड़ के रूप में विकसित होकर क्षेत्र में हरियाली फैलाएं।



