25 व 26 अगस्त को आयोजित होगा टीकाकरण महा-अभियान
40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
जनमत जागरण न्यूज @ आगर (मालवा)
शासन निर्देषानुसार जिले में कोविड-19 संक्रमण से आमजन की सुरक्षा हेतु 25 अगस्त एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महा-अभियान चलाया जाएगा। महा-अभियान हेतु कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी की गई है।
अपर कलेक्टर अषफाक अली द्वारा अभियान के क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन हेतु 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिनमें विभिन्न विभागों के सहायक ग्रेड-03 एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल है।
जारी आदेषानुसार कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय नीलम कुरैशी, सहायक ग्रेड 3 अनिल जोशी, कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 भावेश नाथ, जतिन वर्मा, मयूरी देहरिया, जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर शानू डोडिया, सहायक ग्रेड-3 भू-अभिलेख अश्विनी देवड़ा, रोहित अकोदिया, कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला निर्वाचन कार्यालय विकास श्रीवास्तव, पुष्पा विष्वकर्मा, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण कम्प्यूटर ऑपरेटर अंकित शास्त्री, बबन सोनी, सहायक ग्रेड 3 आदिम जाति कल्याण विभाग कपिल जोशी, सहायक ग्रेड 3 सामाजिक न्याय विभाग प्रियांश रानीवाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर तहसील कार्यालय अन्नपूर्णा सिसोदिया, अनीता परमार, अनिल धनगर, कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला पंचायत आयुषा गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर जनपद पंचायत आगर धर्मेंद्र पवार, राशिद खान, महेश मालवीय, कम्प्यूटर ऑपरेटर लोक निर्माण विभाग अंकित श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर पीआईयू गोकुल परमार, ऑपरेटर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दिलीप खटीक, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रम विभाग रोहित माली, सहायक ग्रेड 3 खाद्य विभाग मनीष पंड्या, ऑपरेटर नॉन रवि परमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर नगर पालिका सुनील गवली, संदीप नागर कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजेश की ड्यूटी लगाई है। इसके अतिरिक्त 10 कर्मचारी की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।



