नोटबंदी के बाद भी नहीं रूक पाई, नकली नोटों की छपाई , युवक से दो-दो हजार के पांच नकली नोट बरामद
युवक गिरफ्तार सोयत कला पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
नकली नोटों से छुटकारा पाने के लिए देश में नोटबंदी लागू की गई । लेकिन इससे नकली नोटों की ना छपाई रुक पाई और ना ही उसका व्यवहार रुका । बाजार में ऐसे नकली नोट चलाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है सोयतकलां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट जब्त किए और नकली नोट से सामान खरीदने वाले को अरेस्ट किया है ।
इंदौर कोटा रोड स्थित शराब की दुकान पर 2000 का नकली नोट चलाते हुए सोयत के रहने वाले जाफर पिता असलम खान को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया , उसकी जेब से दो हजार के पांच नकली नोट बरामद हुए । जाफर सोयत कलां के समीप खिन्दयाखेड़ी गांव में रहने वाले साथी नासिर खान से नकली नोट बाजार में चलाने के लिए लाया था । पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है । टीआई हरीश जाजुरीकर ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार में युवक नकली नोट लेकर खरीदी करने का प्रयास कर रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने योजना बंद तरीके से इंदौर कोटा रोड पर अंग्रेजी शराब की की दुकान के पास सोयतकलां से 19 साल की जाफर पिता असलम खान निवासी नई आबादी को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की जा फल की तलाशी ली तो उसकी जेब से दो 2000 के पांच नकली नोट बरामद हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई जाफर ने बताया कि वह गांव की नई खेड़ी में रहने वाले अपने दोस्त नासिक से नकली नोट लेकर आया था , पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 490 बी 490 सी के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही नकली नोट चला कर देश की अर्थव्यवस्था को पलीता लगाने वाले आरोपियों तक पहुंचेगी। पुलिस ने बताया नकली नोट बाजार में चलाने का प्रयास करने वाले इस युवक के तार कहां तक जुड़े हैं इस पर जांच की जा रही है।
इनकी रही भूमिका
कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी हरीश जाजुरीकर, उनि आलोक पटेरिया, सउनि रामप्रकाश पुष्पद, प्रधान आरक्षक प्रवीण यादव , ऋतुराज सिंह सोलंकी, आरक्षक विश्वनाथ सिंह झाला , हुकम सिंह ,राकेश राठौड़ ,रामेश्वर यादव , कालू सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।



