परमार परिवार राष्ट्र वादियों और क्रांतिकारियों का परिवार है – सांसद श्री सोलंकी
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
देवास शाजापुर आगर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद आज पहली बार बाबा बैजनाथ की नगरी आगर मालवा में पधारने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश परमार और परिवार के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के कार्यक्रम सागर गार्डन में पहुँचे। जहां पर परमार परिवार और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सांसद श्री सोलंकी के आगमन पर ढोल नगाड़ा के साथ- साथ पुष्प वर्षा कर जोरदार आतिशबाजी की गई।
सम्मान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी पूर्व विधायक गोपाल परमार रेखा रत्नाकर सुसनेर पूर्व विधायक फूलचंद वेदिया भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रेम मस्ताना नलखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम राठौर सहित आदि मंचासीन नेताओं का भी सम्मान भाजपा नेता दिनेश परमार के द्वारा किया गया।
अपने सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने उदबोधन में भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की तारीफ करते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए तालिबान सोच के राष्ट्र विरोधियों और लव जिहादियों का पक्ष लेने वाला बताया गया है।



