सोयत कला में श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
राममयं हुए वातावरण में प्रतिभागियों एवं कवियों की रचनाओं ने समा बांधा
मोड़ी के दर्शन शर्मा ने आगर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
राष्ट्रीय कवि संगम की जिला आगर मालवा इकाई द्वारा सोयत कला के कालिदास हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर मैं श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुंदलावदा तथा विशेष अतिथि वक्ता सीताराम राठौर थे l अध्यक्षता चिंतामन राठौर द्वारा की गई l सर्वप्रथम कार्यक्रम के अतिथि जनों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l इसके पश्चात राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथिजनों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया l अतिथि जनों के साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पधारे कवि साहित्यकारों का भी तिलक लगाकर पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया l इसके पश्चात विभिन्न स्थानों से श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं सम्मिलित हुए प्रतिभागियों ने प्रभु श्री राम से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत कर सारा वातावरण राम मयं बना दिया l प्रतियोगिता में मोड़ी के दर्शन शर्मा ने . भाव सिर्फ राम है ….. . गीत रचना प्रस्तुत करो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया l कन्हैया चौधरी ने — राम हुए हैं कितने और प्रमाण दें….. रचना प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया l प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी प्रांतीय प्रतियोगिता में जिला आगर मालवा का प्रतिनिधित्व करेंगे l अन्य प्रतिभागियों में श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए बाबूलाल मीणा और दिलीप मीणा को भी पुरस्कृत किया गया l श्री राम राष्ट्रीय काव्य पाठ प्रतियोगिता के आयोजन के निर्णायक राष्ट्रीय कवि संगम के सुसनेर ब्लॉक के अध्यक्ष साहित्य प्रेमी, शिक्षक शिव लाल दांगी तथा सोयत कला के मालवीय के हास्य कवि रमेश चातक रहे l राम काव्य पाठ प्रतियोगिता के पश्चात विभिन्न स्थानों से पधारे कवि साहित्यकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया l युवा कवि राहुल भिलाला ने अपनी रचना – पूरा हुआ इंतजार ,प्रभू आओ मेरे द्वार l शबरी पुकारे मेरे ,राम चले आईये जैसे छंदों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया l कार्यक्रम में कवि रामेश्वर रोचक , हेमंत हर्षिला एवं मालवीय के वरिष्ठ हास्य कवि रमेश चातक ने अपनी विशिष्ट अंदाज मैं प्रस्तुत की गई काव्य रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियों से सब का भरपूर मनोरंजन किया l राष्ट्रीय भावना के वीर रस के ओज के कवि हेमराज हमराही तथा कार्यक्रम का सफलतम संचालन कर रहे कवि शानदार शरद के मनमोहक छंदों ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया l इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष राजेश अजनबी ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया l अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनसिंह गुंदलावदा विशेष अतिथि वक्ता सीताराम राठौर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिंतामन राठौर द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन के विभिन्नन अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला गया l कार्यक्रम का सफलतम संचालन आगर के कवि शिक्षक शरद बंसिया द्वारा किया गया l



