भोपालमध्यप्रदेश

पंचायतों को ऑनबोर्ड करने में भोपाल जिला प्रदेश में द्वितीय

जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल

स्वच्छता कर सहित अन्य कर संग्रहण के लिए पंचायतों को ऑनबोर्ड करने में भोपाल जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल श्री विकास मिश्रा ने बताया कि भोपाल जिले ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में अगस्त माह तक पंचायत दर्पण पोर्टल पर “कर प्रबंधन ऑनलाईन प्रणाली” का उपयोग कर प्रदेश में स्वच्छता कर अंतर्गत 91.44 प्रतिशत पंचायतों को ऑनबोर्ड कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पंचायत अधिनियम अंतर्गत वर्णित समस्त कर एवं फीस अधिरोपण तथा कर वूसली में यह अभिनव प्रयास है।   प्रदेश की ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनकी आय में निरंतर वृद्धि के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में करारोपण व वसूली की कार्यवाही को ऑनलाईन किया गया है। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत राव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विकास मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!