भोपाल

ईंधन की समस्या दूर की गोबर गैस प्लांट ने दस हितग्राही एक साथ लाभांवित “सफलता की कहानी”

जनमत जागरण न्यूज @ विदिशा

घरवालो को अब ईंधन के लिए किसी अन्य साधनो की जरूरत नही पड़ रही है जबसे गोबर गैस प्लांट शुरू हुआ है यह कहना है नटेरन विकासखण्ड में ग्राम बरखेडाजागीर के लाभांवित होने वाले दस हितग्राही परिवार की महिला सदस्यों का। मौके पर जनपद सीईओ ने जाकर प्लांट को देखा ही नहीं बल्कि हितग्राही के घरवालो ने बकायदा गैस पर चाय बनाकर पिलाई। उनका कहना था कि पहले हम लकड़ी-कंडा से खाना बना रहे थे जिससे समय और स्वास्थ्य दोनो पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था वहीं रसोई घर में धुंआ अधिक होने के कारण बार-बार पुताई करनी पडती थी। जब से घर में गोबर गैस प्लांट शुरू हुआ हैं तब से जब चाहे तब चूल्हे का नाव घुमाएं और जो पकाना हो पकाएं ऐसी सहूलियत सभी को हो, अब बर्तन भी काले नही हो रहे है समय की बचत और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर नहीं हो रहा है। जनपद सीईओ श्री शंकर लाल कुरेले ने बताया कि पांच लाख की लागत से गोबर गैस प्लांट तैयार किया गया है प्लांट के लिए गोबर का प्रबंधन बरखेडा की दो गौ-शालाओं में रखे गए गौ-वंश के गोबर से हो रहा है। शीघ्र ही बिजली उत्पादन की प्रक्रिया क्रियान्वित की जाएगी ताकि लाभांवित होने वाले हितग्राही निःशुल्क बिजली की सुविधा से भी लाभांवित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!