भोपालमध्यप्रदेश

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन आमंत्रित

जनमत जागरण न्यूज @ विदिशा

 शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना मे आवेदन करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

               पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दी जाने वाली अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति प्रदाय की जाना है। इसके लिये छात्रों के आवेदन वर्ष 2021-22 में ऑनलाईन किये जाने हैं। ऑनलाइन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत शैक्षणिक संस्थाओं को लॉगिन आई.डी. एवं पासवर्ड विभाग द्वारा जारी किये जाएंगे।

               नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संबंधित शैक्षणिक संस्थाएं वैध डाईस कोड/ AISHe CODE अपने संबंधित विभाग से प्राप्त कर पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते है। साथ ही प्रत्येक शैक्षणिक संस्था, विद्यालय, महाविद्यालय के छात्रवृत्ति प्रभारी अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाईन फार्म अपनी संस्था से संबंधित जानकारी के साथ भरकर उसका प्रिंट 02 प्रतियों में निकाले एवं अपने संस्था प्रमुख से सत्यापित करा कर दोनों प्रतियों को समस्त वांछित अभिलेखों, मान्यता संम्बद्धता की प्रति सहित पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक के समक्ष प्रस्तुत करें। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन करने के अंतिम तिथि 30 नवंम्बर निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!