लोकदेवता भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव मनाया धूमधाम के साथ
जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा
अंचलों में भगवान देवनारायण की छठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसी कड़ी में प्रति वर्ष अनुसार ग्राम पढ़ाना एवम धंदेड़ा के मध्य अति प्राचीन एवम चमत्कारी श्री देवझरी देवनारायण मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया इस दिन यहां मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय मेले का आयोजन भी होता है मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया एवम भगवान को 56 भोग भी लगाया गया पंचमी शाम से ही जागरण एवम भजन कीर्तन से एवम अन्य कार्यक्रम का आयोजन होता है रविवार सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तो का तांता लग जाता है प्रातः भगवान श्री देवनारायण की शोभा यात्रा ग्राम पढ़ाना से प्रारंभ होती हुई संपूर्ण ग्राम में भ्रमण करते हुए ग्राम पढ़ाना एवम धंदेड़ा के मध्य स्तिथ मंदिर प्रांगण में पहुंचती है शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, घोड़े, ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भक्तो के साथ मंदिर पहुंची जहा शोभा यात्रा का स्वागत मुख्य पुजारी कैलाश राठौर के द्वारा किया गया मंदिर की अति प्राचीन परंपरा अनुसार मक्के की राबड़ी का भोग महाप्रसाद के रूप में भक्तो को वितरित किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बाबू लाल यादव जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार ,करण सिंह जी यादव, नलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर लाल यादव, देवेंद्र गुप्ता, कैलाश सेमली, भैरू सिंह यादव बड़ागांव, प्रभु लाल जी दोबडा, गिरिराज मौर्य, प्रदीप चौबे, सांवलिया पाटीदार, जितेंद्र गुर्जर, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भी भगवान के दर्शन कर जन्मोत्सव में भाग लिया एवम मंदिर प्रांगण में विकास कार्य एवम सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया उसके पश्चात भगवान देवनारायण की प्रतिमा के सामने ध्वजा चढ़ाई गई उसके बाद भगवान देवनारायण की आरती कर प्रसाद वितरण की गई इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शन आरती दर्शन करने पहुंचे…



