IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में मनाया हिन्दी दिवस

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में दिनांक 14/09/2021 को हिन्दी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन के प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीतेश कुमार डावर द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनिता आटेडिया, द्वितीय स्थान फिजा मेव एवं तृतीय स्थान करण परमार ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के  शंकरलाल खरवाडिया ने उद्बोधन दिया साथ ही महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. गोवर्धन लाल रावल ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीतेश कुमार डावर ने किया एवं आभार कमल किशोर पाटीदार ने माना।  इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. गोवर्धन लाल रावल ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *