भोपालमध्यप्रदेश
भोपाल जिले में अब तक 757.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल
भोपाल जिले में गुरुवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 757.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि बैरागढ़ में 41.00 मि.मी, बैरसिया में 08.04 मि.मी तथा कोलार क्षेत्र में 38.60 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में 01 जून से 16 सितम्बर 2021 तक 757.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 885.90 मि.मी, बैरसिया में 756.19 तथा कोलार में 630.35 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है।



