IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

देश सर्वोपरी है- देश हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरे दाम

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के तहसील स्तरीय निर्वाचन संपन्न ,संघ के जिला सचिव श्री शर्मा ने कहा

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

रविवार को नगर में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तहसील स्तरीय चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में राजकुमार माली को तहसील अध्यक्ष व बाबू सिंह कनेडिया को सचिव मनोनीत किया गया । ब्लाक अध्यक्ष गिरिराज पाटीदार व ब्लाक सचिव सीताराम दांगी को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया । निर्वाचन अधिकारी जय नारायण चौधरी जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, पर्यवेक्षक दयाराम लोहार सेवानिवृत्त शिक्षक की उपस्थिति में निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुुआ ।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव राधेश्याम शर्मा द्वारा इस अवसर पर सभी का मार्गदर्शन किया गया । आपने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए हर समय तत्पर रहने वाला अखिल भारतीय स्तर पर संगठन शैक्षिक महासंघ सहसंबंध मध्यप्रदेश शिक्षक संघ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एक निश्चित विचार को लेकर के काम करता है । देश सर्वोपरी है देश हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरे दाम ‌‌।

समाज का मार्गदर्शक होता है शिक्षक

निर्वाचन उपरांत समाज के गौरव किसानों के हित में हमेशा तत्पर रहने वाले हमारे रमेशचन्द्र दांगी को भारतीय किसान संघ का प्रान्तीय महामंत्री बनाए जाने पर अपार हर्ष व्याप्त है। शिक्षक समाज द्वारा श्री दांगी का सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर श्री दांगी ने कहा कि शिक्षक को छात्र हित में, समाज हित में व राष्ट्र हित में हमेशा काम करते रहना चाहिये । अगर शिक्षक के जीवन का ध्येय रहा तो उसका शिक्षक बनना शत प्रतिशत सार्थक होगा। शिक्षक समाज का मार्ग दर्शक होता है और समाज की दिशा व दशा तय करता है ‌‌।
समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन राजकुमार माली द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *