दत्तोपंत ठेंगड़ी के आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करें – श्री सिंह
कार्यकर्ता सारे मतभेदों से ऊपर उठकर कार्य करें-संघ प्रांत प्रचारक श्री पटेल
भाकिस चुनाव में सूर्या प्रांताध्यक्ष, दांगी महामंत्री निर्वाचित अधिवेशन संपन्न
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कला
व्यक्ति समाज एवं परिवार एवं स्वहित का परित्याग करते हुए राष्ट्रहित सर्वोपरि का संकल्प लेकर जीवन का निर्वहन करने वाला ही कार्यकर्ता सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता होता है उक्त बात भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री बलिराम पटेल ने कही उन्होंने आगे कहा कार्यकर्ताओं मे श्रेष्ठ कार्यकर्ता वह है जो स्वयं के साथ समाज और राष्ट्र का भी विचार करता है और अपने कार्यों से राष्ट्र को प्रभावित करता है, अपने दैनिक जीवन में नए नए प्रयोग व नवाचार करते हुए समाज को जोड़ता और मतभेदों से ऊपर उठकर समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है ।
श्री ठेंगडी के आदर्शों का पालन-
भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के आदर्शों को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने जीवन में आदर्शों के रूप में उतारकर पालन करें उक्त बात भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री गजेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही उन्होंने आगे कहा एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता वही है जो संगठन के लिए है और वह सात्विक गुणों से देश व दुनिया में संगठन की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। किसान संघ का वृत्त प्रस्तुत करते हुए भारतीय किसान संघ प्रांत अध्यक्ष अंजना जी ने बताया कि वर्तमान में मालवा प्रान्त की 102 तहसीलों में किसान संघ सक्रिय है । पिछले वर्षों में हमने 6000 गाँवो में सम्पर्क किया, 5 लाख पौधो का रोपण कर जैविक हाट लगाए और कोरोना काल मे किसान संघ ने 2 लाख 64 हजार रू. प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए , साथ ही 100 क्विंटल खाद्य सामग्री व सब्जी दान की। संघ महिला कार्यकर्ताओं ने रक्त दान कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। अतिथियों ने संघ की स्मारिका कृषक उत्थान के विमोचन किया। किसान संघ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की सचित्र जानकारी है । प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों क स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया एवं सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की भावभीनी प्रशंसा करते हुए विशेष रुप से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मालवा प्रान्त के 17 जिलो 694 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । प्रांतीय अधिवेशन का समापन रैली से हुआ जो माई मंगेशकर सभागृह से प्रारम्भ होकर सपना संगीत रोड होते हुए शिवाजी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके समाप्त हुई ।
निर्वाचन अधिकारी ने-
निर्वाचन अधिकारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने संगठन की रीति नीति अनुसार तीन वर्ष की समयावधि में संपन्न होने वाले चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रान्त अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, प्रान्त महामंत्री रमेश दांगी को चुना गया। प्रस्तावक व समर्थक कृष्णपाल राठौड़, हरीश पटेल धर्मेंद्र चौधरी, बहादुर सिंह अंजना, भगवान पटेल थे । निर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन साफा बाँधते हुए माल्यार्पण कर किया गया ।
अधिवेशन में मुख्य रूप से-
किसान संघ मालवा प्रान्त के प्रांत अधिवेशन माई मंगेशकर सभागृह में संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री बलिराम पटेल और किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमला तिवारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रान्त संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी , प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया, प्रान्त अध्यक्ष कमल अंजना , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र पालीवाल, प्रान्त कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल विशेष अतिथि के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वागत रेवाराम भायडिया, विनीता शर्मा , दयाराम पाटीदार, भरतसिंह वैश्य, डूंगर सिंह सिसौदिया, गिरिजा ठाकुर, आनंद अंजना, चंदा शर्मा, धरमचंद पटेल, लक्ष्मीनारायण मंचासीन थे । संचालन नारायण यादव ने किया, आभार नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या ने माना।



