उज्जैनमध्यप्रदेशशाजापुर

भाजपा ने किए दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण भेंट

जनमत जागरण न्यूज @ शाजापुर

 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण भेंट कर उनका सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम में आए सभी दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर, वैशाखी, श्रवण यंत्र आदि वितरित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजकुमार पाटीदार, दिनेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी महिला मोर्चा जिला महामंत्री केतल पटेल, मक्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, मोडसिह लोधी मंचासीन थे।

सभी अतिथियो द्वारा कार्यक्रम में आये सभी दिव्यांगजनों को उपकरण भेंट कर फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष शीतल भावसार, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा, संदीप भड़ाना, नगर महामंत्री अर्पित परिहार, अंकित आचार्य, अर्जुन गवली, राजेन्द्र गवली, विक्रम कुशवाह, अजयसिंह चंदेल, सतीश राठौर, कुंदन जाटव, मुकेश दुबे, कालूराम केम, दिनेश सौराष्ट्रीय, विशाल देवतवाल, शुभम ठाकुर, टीनू पांचाल, सागर राय, बलवानसिंह राजपूत, सागर राय, सुमित शर्मा आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन चंद्रप्रकाश चावड़ा ने किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!