उज्जैनमध्यप्रदेश

जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

विधायक श्री जैन ने प्रमाण-पत्र वितरित किये

जनमत जागरण न्यूज @ उज्जैन

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री गौतम अधिकारी ने जानकारी दी कि मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनकल्याण एवं सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर सिंहस्थ मेला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गयाI कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत बालिकाओं को छात्रवृति हेतु प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्रमाण-पत्र एवं कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आने वाले बालकों की माताओं का प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मान किया गयाI
        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक उज्जैन उत्तर श्री पारस जैन थेI कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गयाI तत्पश्चात श्री पारस जैन द्वारा तीन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भेंट दी गईI विधायक श्री जैन द्वारा सभी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि म.प्र सरकार द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सतत 20 वर्ष के सफल कार्यकाल से जनकल्याण हुआ हैI इसी को दृष्टिगत रखते हुए म.प्र में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक लगातार कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गयी हैI आज इसी श्रृंखला में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा खंडवा ज़िले में आयोजित कार्यक्रम में एकसाथ पूरे प्रदेश में 32 ज़िलों के 103 आंगनवाडी/मिनी आंगनवाडी भवनों का एवं 10 हजार पोषण वाटिकाओं का वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया गयाI
        साथ ही सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत छात्रवृति एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में राशि जमा की गयीI विधायक श्री जैन ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना बालिकाओं के लिए अत्यंत ही लाभकारी योजना है, जिससे कि बालिकाओं की शिक्षा में काफी सहायता मिलेगीI साथ ही इन सभी योजनाओं से समाज में बालिकाओ एवं उनकी शिक्षा हेतु सकारात्मक सन्देश जायेगाI महिला एवं बाल विकास द्वारा कोविड 19 संक्रमण काल में भी काफ़ी योगदान दिया गया है एवं अभी कोविड 19 के बचाव हेतु टीकाकरण कार्य भी मेहनत से घर घर जा कर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण हेतु केंद्र तक पहुंचाया जा रहा हैI
        जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं कुपोषित बालकों के लिए चलाये जा रहे अभियान के लिए विस्तृत जानकारी दी गयीI साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि जिले में बालक/बालिकाओं के पोषण स्तर को बढ़ाने के लिए समय-समय पर ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैंI लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत कु.लाड़कुंवर, कु.राशि, कु.जिताशा, कु.अंजलि, कु.नव्या, कु.वंदनाकुंवर, कु.निवेदिता  को तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत श्रीमती आतिशा चौहान, श्रीमती आरती यादव, श्रीमती प्रियंका दुबे, श्रीमती मीना, श्रीमती संगीता एवं कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आने वाले बालिका/बालकों के लिए उनकी माताओं श्रीमती ममता, श्रीमती सोनम, श्रीमती उमा, श्रीमती लक्ष्मी को विधायक श्री जैन द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किये गएI सहायक संचालक म.बा.वि श्री साबीर अहमद सिद्दीकी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गयाI कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना दलाल, श्रीमती मीना निगम, श्रीमती प्रीति कटारा एवं आईसीपीएस स्टाफ में श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, श्री गौरव मित्तल, श्री संतोष पंवार, श्रीमती मृणाल भिलाला, श्री शिवराम शर्मा एवं पर्यवेक्षक व कार्यकर्ता उपस्थित थेI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!