भोपालमध्यप्रदेश

गरीब की पढ़ाई, रोजी-रोटी और मकान के लिए फिक्रमंद है सरकार – मुख्यमंत्री श्री चौहान

321 करोड़ 80 लाख रुपये लागत के 16 विद्युत उप-केन्द्रों का लोकार्पण और 13 उप केन्द्रों का भूमि पूजन 14 हजार 475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ 35 लाख की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित खरगोन जिले के लिये 173 करोड़ रूपये लागत के 71 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास

जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल

 झिरण्या क्षेत्र के गांवों में उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। खंडवा और खरगोन को बिजली का हब बनाया जाएगा। झिरण्या को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। यह घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले के झिरण्या में जनकल्याण और सुराज कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीब के लिए पढ़ाई,  रोजी-रोटी और मकान के लिए सरकार फिक्रमंद है। परिवार बड़े हो रहे हैं, ऐसे में हर गरीब और आवासहीनों को मकान के लिए जमीन मुहैया करायी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की पूर्व सरकार ने गरीबों के लिए संबल योजना बंद कर उनके मुँह से निवाला छीन लिया था। अब यह योजना फिर से प्रारंभ कर दी गई है। 
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार के खजानों में गरीबों के लिए राशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार माता-बेटी और बहनों को आगे बढ़ाना चाहती है। इसलिए हमने स्थानीय निकायों में महिलाओं का आरक्षण बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि बहनों के बनाए उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मुहैया कराए जाएंगे। स्कूलों के यूनीफार्म स्व-सहायता समूह की महिलाएँ ही बनायेंगी। इसमें कोई ठेकेदार नहीं होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय कल्याण के लिए पेसा एक्ट लागू किया जाएगा। दूरदराज के गांवों में राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और घरों में जाकर गरीबों को राशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने झिरण्या क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न माँगों को पूरा करने की भी घोषणा की।

  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आपूर्ति को सुलभ बनाने के लिये आज 321 करोड़ 80 लाख रुपये लागत के 16 विद्युत उप-केन्द्रों का लोकार्पण और 13 उप केन्द्रों का भूमि पूजन किया। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना एवं निर्माण श्रमिकों के लिए सहायता योजना में 14 हजार 475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ 35 लाख की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन जिले के लिये 173 करोड़ रूपये लागत के 71 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्याओं का पाद पूजन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने कोरोना महामारी के नियंत्रण के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले सेवकों को सम्मानित भी किया।                
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने भोपाल के महाबड़िया मे विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल सम्बोधन हुआ

   नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह और स्थानीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के कोलार में महाबड़िया में 133/32के. व्ही के विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन के झिरनियां से प्रदेश के 13 अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रम को ऑनलाईन संबोधित किया और इसके साथ ही वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम मे विद्युत उपकेन्द्र को जनता को समर्पित किया।
    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव जनता की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आज भी 13 जगह पर विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। भोपाल में भी दो जगह 133/32 के. व्ही के उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया है इससे क्षेत्र की जनता को लगातार बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी। महाबाड़िया गांव में उपकेंद्र के लोकार्पण करते हुए प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने भोपाल की जनता को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए बधाई दीं और दूसरा डोज भी समय पर लगवाने का आग्रह किया।
    नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा ने उपकेंद्र के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर अथितियों ने शुभारंभ किया और पूजन पाठ के बाद फीता काटकर उपकेंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर कोविड वैक्सीनेशन की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिला पुरुषों ने वैक्सीन भी लगवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!