प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 की स्थिति गंभीर भोपाल मे भर्ती
दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत दो घायल एक गंभीर
जनमत जागरण न्यूज़@ सोयतकलाँ
इंदौर कोटा मार्ग नगर से लगभग एक किलोमीटर दूर जमाल नाले पर शुक्रवार को आमने सामने दो मोटरसाइकिलो की आपस में भिड़ंत हो गई इसमें तीन घायल हो गए हैं जिसमे एक गंभीर रूप से घायल हो गया तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत तीनों को रेफर किया गया।
एक को गंभीर चोट- घायलों में एक अज्ञात व्यक्ति जो पल्सर मोटरसाइकिल से डोंगरगांव पाटन राजस्थान की ओर जा रहा था उक्त दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया उसकी जेब में पहचान संबंधित कोई कागज नहीं मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ० अखिलेश कुमार सोनी डॉ० ओमेश पाटीदार डॉ० मुकेश जाट ने संयुक्त रुप से गंभीर घायल का प्राथमिक उपचार किया एवं तीनो को रेफर किया लेकिन घायल के सिर में गंभीर चोट थी जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
108 की भी हालत खराब-
प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाली 108 वाहन की हालत कई दिनों से गंभीर बताई जा रही है जिस के उपचार हेतु भोपाल भिजवाया गया है। वही 108 की कमी के चलते डायल 100 दुर्घटना में घायलो को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच रही है। लेकिन समस्या जब खड़ी होती है घायल मरीजों को रेफर किया जाता है तो उन्हें साधन के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं दुर्घटना में कई बार ऐसी स्थिति निर्मित होती हैं जो घायल होता है उसके साथ कोई नहीं होता है अब उसे रेफर के उपरांत लेकर कौन लेकर जाएगा ऐसी विकट परिस्थिति में स्वास्थ विभाग के साथ आमजन असहाय एवं बेबस नजर आते हैं।
किसी को नहीं कोई चिंता-
क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आए दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं फोटो सेशन का कार्यक्रम आयोजित करते हैं फल वितरित करते हैं अन्य शासन की स्वास्थ्य सुविधाओ के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शून्य हैं। रोगी कल्याण समिति की बैठक होती है बड़े-बड़े ठहराव प्रस्ताव किए जाते हैं लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता असुविधाएं जस की तस बनी हुई रहती है।



