आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

सेवानिवृत्त शिक्षकों को पीपीओ प्रदान कर किया सम्मानित

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेडा़

समीपस्थ ग्राम इकलेरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय मे सेवा में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुवे हरिनारायण यादव सहायक शिक्षक एवं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नलखेड़ा से सेवानिवृत्त हुवे नारायण प्रसाद विट्ठल का आहरण संवितरण अधिकारी विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में डीडीओ जगदीश तेजरा व बीईओ सुरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा पेंशन भुगतान पत्रक पीपीओ प्रदान कर शाल साफा श्रीफल से सम्मानित किया गया।
आहरण संवितरण अधिकारी कार्यालय के लेखाधिकारी अनिल सोनी ने बताया कि इस आहरण संवितरण कार्यालय पर स्कूल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन,स्वत्वो वेतन आदि अन्य के भुगतान का कार्य नलखेड़स से ही प्रारंभ हो गया हौ ज्ञात रहे कि पूर्व में नलखेड़ा विकासखण्ड की स्थापना में सन 1992 हुई थी तब से ही आहरण संवितरण अधिकार प्राप्त नही हुए थे । संकुल व्यवस्था बंद होने के बाद वर्ष 2016 से इसके यह कार्य विकासखंड कार्यालय सुसनेर से किया जाता था जिससे कर्मचारियों को प्रत्येक कार्य के लिए सुसनेर जाना पड़ता था ।जिससे कर्मचारियो को कई प्रकार की असुविधा होती थी। वर्तमान में जून 2021 से आहरण संवितरण का कार्य नलखेड़ा से प्रारंभ होने से कर्मचारियों को होने वाली असुविधा नही होगी ।
इस सम्मान के अवसर पर रामचंद्र कुशवाह,कार्यालय के प्रदीप शर्मा,दीपक भिलाला,राजेंद्र श्रीवास्तव, पीरूलाल अटेडिया,चंदर लाल, मनोज पाटीदार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!