आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन निकाली भगवामय शौर्ययात्रा

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के लगाए उद्घोष

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल द्वारा रविवार को शिवाजी नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ‌मे शस्त्र पूजन‌ शौर्य यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विभाग सहमंत्री राम ओरा, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल माली जिला सहसंयोजक अनिल कांवल जिला सह मंत्री चंद्रशेखर विश्वकर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथि द्वारा शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी तत्पश्चात शस्त्र पूजन किया गया एवं भगवामय शोर्ययात्रा निकाली।

भगवामय शौर्य यात्रा-
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन के उपरांत भगवामय शौर्ययात्रा निकाली। शौर्य यात्रा में कार्यकर्ताओं ने उद्घोश लगाते हुए कहां की एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम। शौर्य यात्रा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। शौर्य यात्रा शिवाजी नगर सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुई जो पिडावा मार्ग से होते हुए बस स्टैंड माधव चौक छत्री चौक भावसार मोहल्ला से होते हुए चाणक्य चौक रावला, पट्टी मोहल्ला यादव मोहल्ला नीम चौक ब्राह्मण मोहल्ला से माधव चौक पहुंची जहां पर शौर्य यात्रा का समापन किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के शस्त्र पूजन एवं शौर्य यात्रा में जिला प्रखंड पदाधिकारी के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!