भोपालमध्यप्रदेश
पट्टा वितरण के मसले पर कमिश्नर से मिली मत्स्योद्योग सहकारी संस्था
संभागायुक्त ने समुचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल
मत्स्य पालन हेतु नगर निगम द्वारा छोटे तालाब का पट्टा आवंटन के मुद्दे पर आदर्श मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित, भोपाल ने गुरूवार को संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत से भेंट कर अपनी बात रखी। संभागायुक्त ने उनकी पूरी बात सुनी और आश्वासन दिया कि अभी पट्टा वितरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। पट्टा वितरण नियमानुसार पूर्ण निष्पक्षता के साथ किया जाएगा। श्री कियावत ने समुचित कार्यवाही नियमानुसार किए जाने का भी भरोसा दिलाया।



