आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

भाजपा पदाधिकारियों ने नगर प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

मामला प्रधानमंत्री आवास लिस्ट का, प्रदर्शन के बाद लिस्ट को किया चस्पा

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
नगर परिषद सोयतकलां द्वारा प्रधानमंत्री आवास की लिस्ट चस्पा नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा के मंडल पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं ने जनता की मांग पर सोमवार को नगर परिषद के सामने धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया । प्रदर्शनकारियों में सम्मिलित भाजपा मंडल महामंत्री राजेश राठोर ने कहा जनता की मांग को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार भी मौन धरना प्रदर्शन किया जाएगा । नगर परिषद के कर्मचारियों ने देर शाम को प्रदर्शनकारियों की मांग पर लिस्ट चस्पा कर धरने को खत्म किया गया। धरना प्रदर्शन में गोपाल पालीवाल, भारत सिंह निशानियां, विष्णु कुशवाह, मुकेश कारपेंटर, कमल माली, अनिल सैन, देवेंद्र दुबे, अन्य सम्मिलित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!