अमरकोट सरदारपुरा त्रिलोकपुरा धतूरिया मार्ग पक्का नहीं होने से समस्या
जब बरसात होती हैं तो पूरा मार्ग कीचड़ से भर जाता है निकलने में आती है समस्या
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
इंदौर कोटा मार्ग से ग्राम पंचायत अमरकोट में लगने वाले गांव सरदारपुरा त्रिलोकपुरा धतुरिया पहुंच मार्ग कच्चा है लेकिन जब बरसात होती है तो मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पडता हैं छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय पहुंचने में असुविधा होती है वही बीमार दुखी के लिए भी बड़ी परेशानी बन जाती हैं। ग्रामीणों की नहीं ले रहे कोई सूध- ग्राम सरदारपुरा के भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम ग्रामीणों को हर वर्ष परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं अमरकोट सरदारपुरा धतूरिया एवं त्रिलोकपुरा में मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क मार्ग बनाया जाना चाहिए क्योंकि अब तो हर गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण हो चुका है लेकिन हम ग्राम वासियों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है जब बरसात होती हैं तब ग्रामीणों को सदियों पुरानी समस्याओं का सामना करना पड़ता है एवं कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। वास्तव में समस्या तो है- ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वास्तव में चार गांव के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत स्तर पर तीन चार बार ठहराव प्रस्ताव कर प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हेतु आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवा दी गई है पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्या को समाधान के लिए हमारे द्वारा प्रयास लंबे समय से किया जा रहा है एवं आगे भी निरंतर किया जावेगा । आगे वरिष्ठ अधिकारी से जैसे निर्देश प्राप्त होगा उनका पालन किया जाएगा ।



