वर्तमान सत्ताधारी नेताओं के राजनीति षड़यंत्र के चलते गरीबों की आवास चढ़ी नेताओं की भेंट।
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जांच दल पर भी उठाए सवाल
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
सोयत नगर परिषद में गत दिनों से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर वर्तमान सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्तओं ने नगर में अपनी अपनी राजनीति चमकाने के लिए गरीबों को अपना निशाना बनाया गया। जिससे कि नगर की आम जनता और गरीब परिवारो के बीच अपने राजनैतिक जीवन की साफ सुतरी छभी बन जाएं और भविष्य में इसी तरह नगर की जनता को गुमराह किया जाए। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर इतना विवाद हो गया कि नगर में सत्ताधारी नेताओं द्वारा परिषद में आये दिन धरना प्रदर्शन करने में लगे हुए है जबकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसी को लेकर हितग्राहियों ने भी नगर की राजनीति से तंग आकर वर्तमान सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ बिगुल बजा कर गुरुवार दोपहर एक बजे नगर परिषद में सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हो कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बाबू सिंह राजपूत एवं नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन दिया गया।
गरीब हितग्राही परिवारों ने वर्तमान सत्ताधारी नेताओं पर लगाए आरोप
नियम विरुद्ध अपात्र होने वाले सभी हितग्राही को कलेक्टर एवं शासन के द्वारा सभी हितग्राहियों को पात्र करके तीन साल पूर्व ही पात्र किया गया था जिसकी राशि 7 सिक्तम्बर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा डाली जा चुकी है जिसको कुछ नेताओं द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण लिस्ट को केंसिल करा दिया गया हम चाहते है कि पूर्व में जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हुए है ओर जो आवास बनकर तैयार हुए हैं इसी आधर पर हम सभी हितग्राहियों को पात्र करने की कृपा करें। वर्तमान में 475 आवास में से जो भी अपात्र हुए हैं जिनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक किसी भी आवास की राशि नही डाली जाए।
अपात्र घोषित किये गए गरीब परिवारों ने दी शासन प्रशासन को चेतावनी।

नियम विरुद्ध अपात्र घोषित किये गए गरीब परिवारों को आवास की राशि नहीं डाली गई तो हम सभी हितग्राही धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करेंगे साथ ही अगर हम सभी अपात्र हितग्राहियों को पात्र करके राशि नहीं डाली जाती है तो हम दिनांक 25/10/ 2021 धरना प्रदर्शन वह भूख हड़ताल करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी
जांच दल के जिम्मेदारों पर भी उठे सवाल।
शासन प्रशासन के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा नगर के गरीब परिवार के मय दस्तावेज के साथ घर घर जाकर जाँच की गई उसके बाउजूद गरीब परिवार राजनीति के शिकार हो गए और नगर की राजनीति के षड़यंत्र के चलते गरीब परिवारों को बिना नियम बताए अपात्र किया गया है।
इनका कहना है
आज नगर की जनता द्वारा जो ज्ञापन दिया गया है उस पर हम पुनः कार्यवाही करंगे ओर जो भी पात्र है उन सबको लिया जाएगा ।
मुख्य नगर पालिक अधिकारी बाबू सिंह राजपुत



