उज्जैनमध्यप्रदेशशाजापुर

शुजालपुर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत में 06 खण्डपीठों में कुल 258 लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ

जनमत जागरण न्यूज़ @ शाजापुर

लोक अदालत‘‘ परस्पर राजीनामे एवं सुलह-समझौते के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करवाने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे पक्षकरों के धन एवं समय की बचत होती है तथा परस्पर सौहार्द बना रहता है। अतः पक्षकारों को अपने प्रकरण लोक अदालत मे प्रस्तुत कर लाभ उठाना चाहिए। तहसील विधिक सेवा समिति शुजालपुर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री रूपम वेदी।  
   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान अध्यक्ष के निर्देशानुसार वर्तमान में कोविड-19 व्याप्त होने से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं शासन द्वारा प्रसारित निर्देशों का पालन करते हुए आज 11 दिसम्बर 2021 को शाजापुर जिले के तहसील न्यायालय शुजालपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का सादगीपूर्ण तरीके से उद्घाटन द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री रूपम वेदी, श्री शरद कुमार गुप्त, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री हरीश वानवंशी, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री धीरज कुमार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्रीमती चंचल बुंदेला द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, श्री विष्णु दुबे तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 शुजालपुर, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री अजय पाल सिंह जादौन , सचिव श्री प्रीतम सिंह राणा, अधिवक्ता संघ के सदस्यगण, सुलहकर्ता अधिवक्तागण, विधुत विभाग के अधिकारीगण ने मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर हार-फूल चढ़ाकर व दीप प्रज्वलन कर किया।
   उक्त लोक अदालत में शुजालपुर न्यायालय में गठित 06 खण्डपीठों में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन के कुल 258 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 1,20,60,791 रूपये का भुगतान/समझौता करवाया गया एवं 625 व्यक्ति/पक्षकार लाभान्वित हुए। लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चैक बाउन्स आदि से संबंधित प्रकरणों में कुल 141 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, इसके  द्वारा 1,09,30,602 रूपये का भुगतान/समझौता करवाया गया, जिससे 391 व्यक्ति/पक्षकार लाभांवित हुए। उसी तरह नगर पालिका, नगर परिषद व बैंक, विद्युत के प्रीलिटिगेशन के कुल 117 प्रकरणों का निराकरण किया गया, इसके द्वारा 11,30,189 रूपये का भुगतान/समझौता करवाया गया, जिससे 234 व्यक्तियों को फायदा पहुंचा।
   द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 श्रीमती चंचल बुंदेला के न्यायालय से 7 साल से अलग रह रहे दंपत्ति को घरेलु हिंसा के प्रकरण में राजीनामा करवाकर फूल-माल पहनाकर राजी खुशी साथ-साथ भेजा गया।
   कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण, नगर पालिका अधिकारीगण, विधुत विभाग अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण सहित न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण व तहसील विधिक सेवा समिति के कर्मचारी सहित पक्षकारगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!