आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनमत जागरण न्यूज़ @ आगरमालवा

 कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा के लम्बित विभागीय पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में विभागवार लम्बित पत्रों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विभाग प्रमुख अपने स्तर पर शासन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त पत्रों को अनावश्यक लम्बित न रखें, त्वरित कार्यवाही करते हुए पत्र का जवाब भेजना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन की विस्तृत समीक्षा बैठक में की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को शिकायतकर्ता की संतुष्टी पर बंद करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि लम्बित शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण सुनिश्चित हो सकें, इसके लिए शिकायतकर्ता से दिए गए मोबाईल नम्बरों पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं का समाधानकारी निराकरण करें। प्रकरण में अगर संबंधित पात्रता न रखता हो, तो उसकी सूचना देकर फोर्स क्लोज करवाई जाए।
    बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसौदिया, संयुक्त कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा, एसडीएम राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, एसडीएम सुसनेर सोहन कनास व जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्ष रहे और निष्पक्ष दिखें। जो चुनावी दायित्व सौंपे गए है, उन्हें आयोग के निर्देशानुसार समय पर त्रुटीरहित पूरा करें। कोविड-19 अनुग्रह सहायता योजना के संबंध में कलेक्टर ने हेल्थ विभाग व संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के उपरान्त जिन व्यक्तियों की अस्पताल या घर पर मृत्यु हुई, उनके परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान करने हेतु दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राही को लाभ देने के लिए जिले में 15 जनवरी 2022 तक संचालित अभियान में सभी विभाग प्रमुख अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभ देकर जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में सभी के प्रकार के माफियाओ के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रखे। जिले में अंकुर अभियान में फोटो अपलोड करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। जल जीवन मिशन हर घर जल योजना में भारत सरकार के निर्देश अनुसार कार्यवाही करें। टीकाकरण का सेकंड डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर तीव्र गति से टीकाकरण करवाएं। जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!