भोपालमध्यप्रदेश

मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध होगी निलंबन कार्यवाही

जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन – 2021 में 14 से 16 दिसम्बर तक के प्रशिक्षण सत्र में प्रथम दिवस अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार निलंबन की कार्यवाही होगी।   नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विकास मिश्रा ने जानकारी दी है कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रथम दिवस मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल टी.टी. नगर, भोपाल में दोनों सत्रों में 371 में से 325 अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी प्रकार कुक्कुट पालन भवन वैशाली नगर, भोपाल में दोनों सत्रों में कुल 438 में से 368 अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। किसी कारणवश प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अनुपस्थित अधिकारी शेष प्रशिक्षण दिवसों में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कर्मचारी और अधिकारियों को प्रशिक्षण लेने की समझाइश देते हुए कहा है कि अनुपस्थित कर्मियों के विरूद्ध निलंबन तक की कार्यवाही की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!