सीडीएस बिपिन रावत के साथ शहीद सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सेना नहीं हारती हारता है देश में छिपा गद्दार- मुख्य वक्ता श्री पुरोहित
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
सेना नहीं हारती हारता है देश में छिपा गद्दार सेना हमेशा जीतती हैं और जीतता हैं भारत का हर वीर जवान। भारतीय सेना के साथ प्रत्येक नागरिक खड़ा है देश में जब जब विषम परिस्थिति निर्मित हुई है तो सेना के साथ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भारतीयों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है उक्त बात सीडीएस विपिन रावत उनकी पत्नी व अन्य सैनिक अधिकारियों के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत मुख्य वक्ता श्री गिरीराज पुरोहित (नलखेडा) ने सोमवार शाम माधवचौक मे कही। सर्वप्रथम अतिथि के साथ पूर्व सैनिक वर्तमान सैनिक एवं राष्ट्रभक्तो द्वारा दुर्घटना में शहीद हुए शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्य वक्ता श्री पुरोहित ने आगे कहा कि 8 दिसम्बर को तमिलनाडु में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के साथ सैन्य अधिकारी दुर्घटना में शहीद हो गए वही सोयत क्षेत्र के माटी का वीर सपूत बनवारीलाल राठौर 3 दिसंबर को शहीद हो गए जो देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है लेकिन देश उनके साथ खड़ा है उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा भारत सरकार ने भारतीय सेना के साथ मिलकर देश में बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई दो प्रधान दो विधान वाला कानून समाप्त हुआ उसके साथ सीडीएस रावत के नेतृत्व में कई सर्जिकल स्ट्राइक हुए जिसमें विजय प्राप्त कर भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा किया। सीडीएस श्री रावत के नेतृत्व में किए गए कार्य को भारतवासी कभी भुला नहीं पाएंगे। पूर्व सैनिक राजेश सेन ने भी सीडीएस बिपिन रावत के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समापन पर मंचासीन अतिथियों के साथ वर्तमान, पूर्व सैनिकों व कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्र भक्तो द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयं संघ के पदाधिकारी द्वार की लाल पाटीदार के साथ पूर्व सैनिक
रिटायर्ड सैनिक राजेश सेन, राम गोपाल कुशवाह, हेमराज कुशवाह, जुगल किशोर विश्वकर्मा, विष्णु दांगी, नंदकिशोर कुशवाह
वर्तमान सैनिक सावल सिंह चौहान, राजकुमार राठौर,आसिफ खान,तरुण राठौर के साथ अन्य समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं राष्ट्रभक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।



