नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह २०,००० करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
जनमत जागरण न्यूज @ नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू के सांबा ज़िले के पल्ली पंचायत पहुंचेे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस बार का पंचायती राज दिवस,जम्मू कश्मीर में मनाया जाना एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। ये बहुत ही गर्व की बात है कि जब लोकतंत्र जम्मू कश्मीर में ग्रास रूट तक पहुंचा है, तब यहां से मैं देशभर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं। सरकार की कोशिश यही है कि गांव के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने, उसके अमल में पंचायत की भूमिका ज्यादा हो। इससे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी। सरकार की कोशिश यही है कि गांव के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने,उसके अमल में पंचायत की भूमिका ज्यादा हो। इससे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुपोषण को दूर करने के लिए कहा कि ग्राम पंचायतों को सबका साथ लेकर एक और काम भी करना होगा। कुपोषण से, अनीमिया से, देश को बचाने का जो बीड़ा केंद्र सरकार ने उठाया है उसके प्रति ज़मीन पर लोगों को जागरूक भी करना है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिली विकास को नई गति
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली है। व्यापार की सुगमता पर प्रधानमंत्री का हमेशा जोर रहता है। इसके साथ ही उपराज्यपाल ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में भी जम्मू-कश्मीर आत्मनिर्भर बनने जा रहा है। वहीं आगे उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक योजना दी है। आजादी के बाद से अब तक सिर्फ १५,००० करोड़ रुपए का निवेश था लेकिन अब हमने ५२ हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है। हमें उम्मीद है कि यहां निवेश ७० हजार करोड़ रुपए को पार करेगा।
घाटी को २० हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने बताया जम्मू-कश्मीर का फ्यूचर वीजन
नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सांबा ज़िले के पल्ली पंचायत पहुंचे और २०,००० करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं यहां विकास का संदेश लेकर आया हूं। जम्मू-कश्मीर में विकास को गति देने के लिए आज २०,००० करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। आज अनेक परिवारों को गांवों में उनके घर के प्रॉपर्टी कार्ड भी मिले हैं। ये स्वामित्व कार्ड गांवों में नई संभावनाओं को प्रेरित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर का दौरे पर हैं। वहा उन्होंने साबां जिले के पल्ली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर देश की सभी पंचायतों को संबोधित किया। इसके साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी
इसके साथ ही १०० जनऔषधि केंद्र जम्मू कश्मीर के गरीब और मिडिल क्लास को सस्ती दवाएं, सस्ता सर्जिकल सामान देने का माध्यम बनेंगे। पल्ली पंचायत देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनने की तरफ बढ़ रही है। बात डेमोक्रेसी की हो या संकल्प डेवलपमेंट का आज जम्मू कश्मीर नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री मोदी ने किश्तवाड़ ज़िले में चिनाब नदी पर ८५० मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना और ५४० मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। इसके साथ ही ३१ सौ करोड़ रुपए की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन किया। ये टनल ८.४५ किलोमीटर है जो बनिहाल और काजीगुंड के बीच की १६ किलोमीटर दूरी कम करेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पल्ली में बने ५०० किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन किया।



