दिल्लीदेश

पीएम किसान में मई २०२२ से पहले पूरी कर लें ई-केवाईसी, सम्मान निधि की किस्त के लिए बड़ी प्रक्रिया शुरू

जनमत जागरण न्यूज @ नई दिल्ली

आज पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए खुशी की खबर है। आपको अब ई-केवाईसी के लिए सीएससी सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है तो आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी घर बैठे पूरी कर सकते हैं।  पीएम किसान पोर्टल पर आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण कुछ दिन के लिए स्थगित हुई थी, जो अब बहाल हो गई है।

मई 2022 से पहले पूरी कर E -kyc

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का वैसे तो इंतजार देश के करीब 12.00 करोड़ किसानों को है, लेकिन अगर आपने e-KYC नहीं पूरी की है तो 2000 रुपये की किस्त रुक सकती है।  पीएम किसान पोर्टल पर आधार आधारित ई-केवाईसी फिरसे शुरू हो गई है और बेहद आसानी से आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है। इसलिए अगर आपको अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाना है तो 2022 मई तक इसे अपने आधार से के kyc करवा लें ।

KYC ऐसे पूरा करें
इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के Chrome ब्राउजर के आइकान पर टैप करें और वहां PM Kisanhttps://pmkisan.gov.in टाइप करें।  अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज मिलेगा इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा मिलेगा।  इसको टैप करें और  आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करें।अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें । इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आएगा। इसे दिए गए बाक्स में लिखे । इसके बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहेगा। इसे टैप करें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। इसे वाक्स में भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!