IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

कानड़ थाना प्रभारी को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

जनमत जागरण न्यूज़ @ आगरमालवा
सोमवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम DSP सुनील तालान, TI राजेंद्र वर्मा आरक्षकगण संजय पटेल , सुनील परसाई , नीरज राठोर व इसरार द्वारा थाना कानड़ ज़िला आगर मालवा में आवेदक से 29 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए TI मुन्नी परिहार मैडम को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
बातचीत के दौरान थाना मुन्नी परिहार थाना प्रभारी कानड़ द्वारा आवेदक से पिछले महीने के बाक़ी 9 हज़ार ओर चालू महीने के बीस हज़ार रुपए के हिसाब से कुल 29 हज़ार की माँग की गयी थी। आवेदक के अनुसार उसको क़ोरोना लॉकडाउन में गल्ले के व्यापार में नुक़सान होने से उसने वर्ष 2021 में सट्टा चलाया था , उसका TI मुन्नी परिहार हर महीने 20 हज़ार रुपए लेती थी। अब सट्टा नहीं खिलाना चाहता लेकिन TI मैडम दबाव बनाकर सट्टा चलवा रही हे ओर रिश्वत के रूप में हर महीने 20 हज़ार रुपए माँग रही हे ।

लोकायुक्त उज्जैन को की थी शिकायत

आपको बता दें कि आवेदक रितेश राठोर निवासी कानड ज़िला आगर मालवा ने 11 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि थाना प्रभारी कानड़ मुन्नी परिहार उससे दबाव बनाकर सट्टा चलाने का कह रही है ओर इस के लिए हर महीने 20 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग कर रही है। आवेदक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को को DSP श्री राजकुमार शराफ़ के नेतृत्व में टीम का का गठन कर ट्रैप आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *